Subex Ltd की पूरी जानकारी Subex Share Complete Information In Hindi

subex share price,subex share news,subex share price target 2025,subex share price predection,subex share price history

दोस्तों आज हम एक ऐसी कंपनी के बारे जानेंगे जो लगभग बैंक क्रप्ट होने के बाद खुद को कर्ज – मुक्त (Debt Free) करने के बाद आज भी मार्केट में खड़ी है। इस कंपनी की कहानी हमें सिखाती है की कितनी भी मुश्किल आ जाये हार नहीं माननी चाहिए। 

Subex Ltd
Subex Ltd

दोस्तों हम बात कर रहे हैं Subex Limited की। आज हम इस लेख में जानेंगे की कैसे Subex Ltd के ग्रोथ में 5G टेक्नोलॉजी एक इंपॉर्टेंट रोल निभा रही है। कंपनी का फ्यूचर क्या है। इसके अलावा Subex Ltd के फंडामेंटल स्टडी से लेकर और भी सारी जानकारी को विस्तार से समझने की कोशिश करेंगे। 

Subex Ltd क्या करती है What Kind Of Company Is Subex 

Table of Contents

सबसे पहले हम Subex Ltd के बिजनेस के बारे में जान लेते हैं। आखिर Subex Ltd काम क्या करती है। दोस्तों Subex Ltd एक सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। जहां पर ये कंपनी मुख्यत:निम्नलिखित कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर्स को सर्विस प्रदान करती है। जैसे की 

Subex Ltd के क्या-क्या प्रोडक्ट है What Is The Product Of Subex

  • टेलीकॉम कंपनीज (Telecom Companies)
  • इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (Internet Service Providers {ISP’s})
  • केबल कंपनीज (Cable Companies)
  • मोबाइल करिअर्स (Mobile Carriers)
  • टेलिविज़न ब्रॉडकास्टिंग ऑपरेटर्स (Television Broadcasting Operators)

Subex Ltd इस तरह की कंपनीज में सर्विस प्रोवाइड करता है। इन कंपनीज को Subex डिजिटल ट्रस्ट (Digital Trust) के क्षेत्र में सर्व करता है। Subex डिजिटल ट्रस्ट के रिलेटेड प्रोडक्ट्स बनाता है। 

डिजिटल ट्रस्ट क्या होता है What Is Digital Trust

अब आप ये सोच रहे होंगे की यह डिजिटल ट्रस्ट क्या होता है? तो चलिए पहले हम ये समझ लेते हैं की डिजिटल ट्रस्ट होता क्या है और ये काम कैसे करता है। दोस्तों कोई भी यूजर किसी भी नेटवर्क में कोई बिजनेस ट्रांजैक्शन करना चाहता है, तो वो इसे आसानी से और सुरक्षित तरीके से करना चाहता है। तो ये जो प्रोसेस है उसे डिजिटल ट्रस्ट मुमकिन बनाता है। 

डिजिटल ट्रस्ट में कंपनी के कुछ इंपॉर्टेंट सर्विसेज हैं। जिसमें सबसे पहला आता है रेवेन्यू असुरेन्स (Revenue Assurance). 

रेवेन्यू असुरेन्स क्या होता है What Is Revenue Assurance

आज हर मोबाइल उपभोक्ता विभिन्न तरह के सर्विसेज इस्तेमाल करते हैं। उपभोक्ता द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले हर सर्विस का कुछ न कुछ चार्ज उन्हें चुकाना होता है। किस सर्विस का कितना चार्ज हुआ उसको सही-सही कैलकुलेट करना मैनुअली संभव नहीं है। उसका सॉल्यूशन सॉफ्टवेयर के द्वारा ऑटोमेटेकली किया जाता है। मान लीजिये अगर आपने 100 एमबी इंटरनेट इस्तेमाल किया है। तो उसके लिए इंटरनेट प्रोवाइडर आपसे कितना बिलि चार्ज करेगा? उस चीज़ को सॉफ्टवेयर के थ्रू एक्युरेटली रेवेन्यू कैप्चर किया जाता है। दूसरा जैसे आपने अपने मोबाइल में कोई कॉलर ट्यून लगाया है। तो उसके लिए आपको कितना बिल चार्ज करना चाहिए। 

इस तरह के सर्विसेज जो होते हैं जो हर रोज लाखों-करोड़ों यूजर्स इस्तेमाल करते हैं। उसको ऑटोमेटेकली आईडेंटिफाई करना और बिल करना पड़ता है। जो की मैनुअली संभव नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यदि ये एक्यूरेट नहीं होता है, तो कंपनी को रेवेन्यू लॉस होगा। इसीलिए ऐसे कंपनी Revenue Assurance का इस्तेमाल करते हैं जो विभिन्न तरह के सर्विसेज यूजर्स को प्रोवाइड करते हैं। रेवेन्यू असुरेन्स (Revenue Assurance) उसको आईडेंटिफाई करता है और उस कंपनी के लिए रेवेन्यू कैप्चर करता है। तो ये था Subex Ltd का पहला सर्विस जो वो अपने क्लाइंट्स को प्रोवाइड करता है।

नेटवर्क एनालिटिक्स क्या होता है What Is Network Analytics

इसके अलावा दूसरी सर्विस जो Subex Ltd प्रोवाइड करती है वो है नेटवर्क एनालिटिक्स। Subex Ltd कंपनीज के नेटवर्क डाटा और स्टैटिसटिक्स को एनालाइज करता है। दूसरा वो उनके ट्रेंड और पेटर्न्स को आईडेंटिफाई करता है। जहां पर लेटेस्ट और एडवांसड सिक्योरिटी दरारों (Breaches) जैसे पॉइंट्स को आईडेंटिफाई करता है, और उन त्रुटियों को दूर करता है। 

इन सर्विसेज के अलावा Subex फ्रॉड मैनेजमेंट और आइडेंटिटी एनालिटिक्स, पार्टनर इकोसिस्टम मैनेजमेंट एंड विसंगतियों का पता लगाना, आई० ओ० टी०  सिक्योरिटी और अनालिटीक्स सेंटर ऑफ़ ट्रस्ट जैसे ऑनलाइन सिक्योरिटी और सेफ्टी सॉफ्टवेयर्स और टूल्स भी प्रोवाइड करता है। 

Subex Ltd का भविष्य What Is The Future Of Subex

दोस्तों आज के समय में अडवांस्ड टेक्नोलॉजी की डिमांड को देखते हुए आप यह कह सकते हैं की, Subex Ltd जिस तरह की सर्विस प्रोवाइड करती है। ऐसे सर्विसेज की जरुरत हमेशा रहती है और इनका भविष्य ब्राइट है। उसके साथ यहां पर अपग्रेडेशन स्कोप भी बहुत ज्यादा है। 

Subex Ltd की रेवेन्यू सोर्स Revenue Source Of Subex Ltd

Revenue Split
Subex Revenue Split

Subex Ltd के फाइनेंसियल ईयर 2023 के क्वार्टर 1 का यदि आप रेवेन्यू स्प्लिट देखेंगे तो, जो इंप्लीमेंटेशन कस्टमाइजेशन और लाइसेन्सिंग का रेवेन्यू प्रतिशत है वो 41% है। उसके बाद सपोर्ट सर्विसेस एवं अन्य से 31%. अंत में मैनेज्ड सर्विसेज है जिससे कंपनी को 28% का रेवन्यू आता है। यहां पर मैनेज्ड सर्विसेज का मतलब आउटसोर्स से रेवेन्यू मान सकते हैं।

ज्योग्राफीकल लोकेशन वाइस Subex Ltd का रेवेन्यू Worldwide Revenue Of Subex Ltd

Subex Ltd
Subex Geographical Split

दोस्तों अब हम Subex Ltd का भौगोलिक विभाजन (Geographical Split) देख लेते हैं। ज्योग्राफीकल लोकेशन के हिसाब से कंपनी का रेवेन्यू कितना आता है। कंपनी के कस्टमर लगभग 90 देशों में है। जहां पर मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और यूरोप से कंपनी को लगभग 60% का रेवेन्यू आता है। एशिया पैसिफिक और रेस्ट ऑफ दी वर्ल्ड्स से Subex Ltd को 20% का रेवेन्यू आता है। अमेरिका से मतलब साउथ अमेरिका और नॉर्थ अमेरिका से कंपनी को लगभग 18% रेवेन्यू आता है, और भारत से कंपनी को लगभग 2% का रेवेन्यू आता है। 

Subex Ltd के क्लाइंट्स कौन-कौन हैं Some Major Clients Of Subex Ltd

Subex Ltd
Subex Major Clinte

दोस्तों अब अगर कंपनी के कुछ मेजर क्लाइंट्स देखेंगे तो जिओ (JIO), एयरटेल, वोडाफोन इत्यादि इसके मेजर कस्टमर हैं। इनके अलावा टेक महिंद्रा, ऑप्टस जैसे और भी बहुत सारी कंपनी Subex Ltd कस्टमर हैं। 

मजे की बात ये है की आप यदि दुनिया के 50 टॉप टेलीकॉम कंपनीज को कंसीडर करेंगे तो उसमें से 75% कंपनी Subex Ltd के क्लाइंट्स हैं। दूसरी बात कंपनी जिस तरह के बिजनेस से जुड़ा हुआ है। उसके क्लाइंट्स ज्यादातर लॉन्ग टर्म क्लाइंट्स होते हैं। यही कारण है की कंपनी के 98% क्लाइंट्स ने खुद को Subex Ltd के साथ रिटेंशन किया है। कंपनी का 60% रेवेन्यू एनुअल रेकरिंग से आता है।

Subex Ltd कैसे जीरो से हीरो बना Dead Story Of Subex Ltd

दोस्तों उम्मीद है अभीतक आपलोग Subex Ltd के ओवरऑल बिजनेस व्यू को समझ गए होंगे। अब बात करते हैं कंपनी के डेड स्टोरी के बारे में। जो की काफी इंटरस्टिंग है। कैसे Subex Ltd लगभग बैंक करप्ट होने के बाद फिर से खुद को स्टैब्लिश करने में कामयाब हुई। 

साल 2000 में जब Subex Ltd अपने पिक में था। कंपनी के इतनी तेजी से ऊपर जाने का मुख्य कारण था उसका बहुत सारे छोटी-छोटी कंपनीयों को एक्वायर करना। दूसरा महत्वपूर्ण कारण ये था की Subex Ltd इन एक्विजिशंस के बदले दूसरी कंपनीज को कैश नहीं देती थी। बल्कि Subex कैश के बदले उन कंपनियों को शेयर्स देती थी। एक्विजिशंस के बदले शेयर्स देने के कारण कंपनी का ये कदम काफी प्रॉफिटेबल साबित होता है। जिस कारण 2003 से 2007 के बीच में कंपनी बहुत ही अच्छे तरीके से ग्रो होती है।

लेकिन 2007 में कंपनी अपने प्रॉफिटेबल फॉर्मूले से अलग एक डिसीजन लेती है। जो कंपनी के लिए बहुत बड़ी गलती साबित होती है। जिस कारण Subex Ltd का डाउनफॉल शुरू हो जाता है। दरअसल 2007 में कनाडा बेस्ट एक कंपनी सिंडेंसिस (Syndesis) को एक्वायर करने के बदले Subex उसे शेयर्स नहीं देता है। बल्कि 165 मिलियन डॉलर कैश  सिंडेंसिस (Syndesis) को देता है। 

यही कंपनी के डाउनफॉल का सबसे बड़ा कारण साबित होता है। सिंडेंसिस के एक्विजिशंस के तुरंत बाद US में लेहमैन ब्रदर्स बैंक बुरी तरह से कॉलेप्स हो जाता है। जिस कारण एक वैश्विक वित्तीय मंदी (Global Financial Meltdown) शुरू हो जाता है। जहां से कंपनी के लिए मुश्किल दौर शुरू हो जाता है। इससे भी बुरा तब होता है जब 2012 में Subex Ltd के फाउंडर्स सुभाष मेनन और अलेक्स पी० जे० कंपनी से एग्जिट कर जाते हैं। इसी समय के आसपास Subex बहुत सारे कर्मचारियों को भी कंपनी से निकाल देता है। इसके बाद लगभग ये मान लिया जाता है की Subex Ltd कभी भी बैंक क्रप्ट हो सकता है। जिसके कारण कंपनी बंद हो सकती है। 

Is Subex Debt Free

दोस्तों उसके बाद जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। इतने सारी विपदाओं के बाद कंपनी ने जो किया वो काबीले तारीफ है। Subex Ltd ने धीरे-धीरे अपना कॉस्ट कट करते हुए अपने सारे लो मार्जिन बिज़नेस को बंद कर दिया। सिर्फ हाई मार्जिन बिजनेस पे ज्यादा फोकस करते हुए कंपनी अपने कैश डेट को धीरे-धीरे चुकाने लगता है। साथ ही कंपनी का जो भी डेट फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स था। इन्वेस्टर्स का भरोसा जीत कर उन सारे बांड्स को कंपनी के इक्विटी में कन्वर्ट कर देता है। इस तरह धीरे-धीरे 2021 में फाइनली Subex Ltd पूरी तरह से डेट फ्री हो जाता है। 

Subex Ltd की शेयर होल्डिंग Share Holding In Subex Ltd 

दोस्तों यदि इसके शेयर होल्डिंग की बात की जाये तो। Subex Ltd. में डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशंस (DII) की होल्डिंग 0.01% है। वहीँ फॉरेन इंस्टीट्यूशंस (FII) की होल्डिंग 0.96% और रिटेल एंड अन्य इन्वेस्टर्स की होल्डिंग लगभग 97% की है। शेयर होल्डिंग पेटर्न्स को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे आपके और मेरे जैसे रिटेल इन्वेस्टर्स के हाथ में ही पूरी कंपनी है। जो की सच भी है। क्योंकि यदि आप Subex Ltd. के शेरहोल्डिंग पैटर्न को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा की Subex Ltd. में टोटल नंबर ऑफ़ शेयर्स हैं 56,20,02935. जिसमे से रिटेलर्स के पास लगभग 470592857 शेयर्स होल्डिंग है। जो की लगभग टोटल इन्वेस्टर्स का 96.88% है। 

ये भी पढ़ें

Subex Ltd. के स्टॉक को पेनी स्टॉक क्यों कहा जाता है 

इसी कारण जब भी किसी कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न में रिटेल इन्वेस्टर्स की उपस्थिति ज्यादा होती है। तो साधारणत: ऐसे स्टॉक्स में ऑपरेटर्स के लिए इन स्टॉक्स को मैनिपुलेट करना आसान हो जाता है। इसीलिए अक्सर आपने देखा होगा ऐसे स्टॉक्स में अपर सर्किट और लोअर सर्किट बहुत ही कॉमन होता है। यही कारण है की  Subex Ltd. के शेयर्स को Penny स्टॉक कहा जाता है। क्योंकि एक छोटे से पॉजिटिव या नेगेटिव न्यूज़ से ऐसे स्टॉक्स के शेयर्स में अपर सर्किट या लोअर सर्किट लग जाता है। 

Subex Share Price BSE

अभी Subex Share की करंट प्राइस 35 रुपये के आस-पास है। 

Subex Share Price Target 2025

वैसे तो Subex Share Price को प्रेडिक्ट करना जल्दबाजी होगी। फिर भी यदि हम 2025 तक Subex Share Price की बात करें तो Subex Share अभी के प्राइस से 2x या 3x हो सकता है।  

Subex Share Price History Of Last One Year

DatePriceOpenHighLowVolumeChg%
Jan 202335.834.2537.233.59.33M5.60%
Dec 202233.932.23630.7161.41M6.27%
Nov 202231.930.2533.228.370.53M5.63%
Oct 202230.232.353429.7538.67M-4.88%
Sep 202231.753738.230.9564.38M-15.11%
Aug 202237.426.548.2526.3254.32M42.21%
Jul 202226.325.2528.723.660.77M2.94%
Jun 202225.5528.730.618.685.68M-10.66%
May 202228.63535.127.2556.77M-19.32%
Apr 202235.4532.4543.132.15126.83M10.26%
Mar 202232.153638.830.4109.25M-12.40%
Feb 202236.74346.633.486.19M-22.16%
Jan 202247.1554.556.244106.26M-12.93%
Dec 202154.1551.361.248.85180.64M7.44%
Nov 202150.442.8558.841.3201.88M18.73%
Oct 202142.455158.141.15177.87M-17.17%
Sep 202151.2552.3558.7550.25154.26M-1.16%
Aug 202151.8562.863.343.15250.49M-16.64%
Jul 2021 D62.25774.456397.63M9.70%
Jun 202156.759.2563.251.2232.51M-3.98%
May 202159.0552.667.450.2342.84M11.84%
Apr 202152.835.8562.135413.30M48.52%
Mar 202135.5527.941.6527.25263.84M28.57%
Feb 2021 E27.6526.731.324.5115.14M4.14%
Historical Price Taken From Investing.com

अंतिम निष्कर्ष

Subex  Ltd. की स्ट्रेंथ

Subex Ltd.की स्ट्रेंथ और वीकनेस की बात जाए। तो कंपनी की स्ट्रेंथ उसका बिज़नेस मॉडल है। सर्विस इंडस्ट्री का भविष्य बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है। दूसरी तरफ कंपनी डेड फ्री है। Subex Ltd. का प्रॉफिट मार्जिन भी बहुत बढ़िया है। 

Subex  Ltd. की वीकनेस 

वही अगर कंपनी के वीकनेस की बात की जाए तो निश्चित रूप से इसका शेयर होल्डिंग पैटर्न इसका सबसे बड़ा कमजोर पक्ष है। जैसा की मैंने पहले बताया Subex Ltd. के लगभग 96% शेयर्स रिटेल इनवेस्टर्स के पास हैं। जिसके कारण एक छोटी सी न्यूज़ भी Subex Share के प्राइस को तेजी से ऊपर या निचे ले जा सकती है।

दोस्तों भविष्य में इससे जोड़ी किसी भी खबर पर अपनी नजर बनाए रखें। हम भी आपको बीच-बीच में इसकी अपडेट देते रहेंगे। लेख पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो तो कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

“Caution: क्यूंकि penny stock बहुत ज्यादा वोलेटाइल होते हैं। इनमे निवेश करने में जोखिम हो सकते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको किसी भी विषय के बारे में जानकारी देना है। आप निवेश करने से पहले सुनिश्चित होने की कोशिश करें कि आपको निवेश से जुड़े सभी जोखिमों के बारे में समझ है।”

Team Investoseeds

FAQ

Q- Subex Ltd क्या करती है?

Ans- Subex Ltd एक सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है।

Q- Subex Ltd के क्या-क्या प्रोडक्ट है?

Ans- 1. टेलीकॉम कंपनीज
2. इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स
3. केबल कंपनीज
4. मोबाइल करिअर्स
5. टेलिविज़न ब्रॉडकास्टिंग ऑपरेटर्स

Q- डिजिटल ट्रस्ट क्या होता है?

Ans- कोई भी यूजर किसी भी नेटवर्क में कोई बिजनेस ट्रांजैक्शन करना चाहता है, तो वो इसे आसानी से और सुरक्षित तरीके से करना चाहता है। तो ये जो प्रोसेस है उसे डिजिटल ट्रस्ट मुमकिन बनाता है। 

Q- Revenue Assurance क्या होता है?

Ans- मोबाइल उपभोक्ता विभिन्न तरह के सर्विसेज इस्तेमाल करते हैं। किस सर्विस का कितना चार्ज हुआ ये उसको सही-सही कैलकुलेट और आईडेंटिफाई करता है और उस कंपनी के लिए रेवेन्यू कैप्चर करता है।

Q- नेटवर्क एनालिटिक्स क्या होता है?

Ans- नेटवर्क एनालिटिक्स प्रोवाइडर कंपनीज के नेटवर्क डाटा और स्टैटिसटिक्स को एनालाइज करता है। वो उनके ट्रेंड और पेटर्न्स को आईडेंटिफाई करता है।

Q- Subex Ltd का भविष्य?

Ans- आज के समय में अडवांस्ड टेक्नोलॉजी की डिमांड को देखते हुए आप यह कह सकते हैं की, Subex Ltd जिस तरह की सर्विस प्रोवाइड करती है। ऐसे सर्विसेज की जरुरत हमेशा रहती है और इनका भविष्य ब्राइट है। उसके साथ यहां पर अपग्रेडेशन स्कोप भी बहुत ज्यादा है। 

Q- Subex Ltd की रेवेन्यू सोर्स?

Ans- 1. इंप्लीमेंटेशन कस्टमाइजेशन और लाइसेन्सिंग
2. सपोर्ट सर्विसेस एवं अन्य
3. मैनेज्ड सर्विसेज (आउटसोर्स)

Q- Subex Ltd के क्लाइंट्स कौन-कौन हैं?

Ans- दुनिया के 50 टॉप टेलीकॉम कंपनीज को कंसीडर करेंगे तो उसमें से 75% कंपनी Subex Ltd के क्लाइंट्स हैं।

Q- Is Subex Debt Free?

Ans- 2021 में फाइनली Subex Ltd पूरी तरह से डेट फ्री हो जाता है। 

Q- Subex Ltd की शेयर होल्डिंग?

Ans- डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशंस (DII) की होल्डिंग 0.01% है। वहीँ फॉरेन इंस्टीट्यूशंस (FII) की होल्डिंग 0.96% और रिटेल एंड अन्य इन्वेस्टर्स की होल्डिंग लगभग 97% की है।

Q- Subex Ltd. के स्टॉक को पेनी स्टॉक क्यों कहा जाता है?

Ans- रिटेलर्स के पास लगभग 96.88% शेयर्स होल्डिंग है। इसी कारण जब भी किसी कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न में रिटेल इन्वेस्टर्स की उपस्थिति ज्यादा होती है। तो साधारणत: ऐसे स्टॉक्स में ऑपरेटर्स के लिए इन स्टॉक्स को मैनिपुलेट करना आसान हो जाता है।

Q- Subex Share Price?

Ans- अभी Subex Share की करंट प्राइस 35 रुपये के आस-पास है। 

Q- Subex Share Price Target 2025?

Ans- वैसे तो Subex Share Price को प्रेडिक्ट करना जल्दबाजी होगी। फिर भी यदि हम 2025 तक Subex Share Price की बात करें तो Subex Share अभी के प्राइस से 2x या 3x हो सकता है।

Leave a Comment